{"_id":"5c51d459bdec225eb27a9f6a","slug":"191548866649-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 ट्रकों में लदी 560 पेटी शराब जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 ट्रकों में लदी 560 पेटी शराब जब्त
विज्ञापन
2 ट्रकों में लदी 560 पेटी शराब जब्त की
गुरदासपुर में कटे बिल, फतेहगढ़ चूड़ियां और दीनानगर में उतारी जानी थी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। लदपालवां के निकट मंगलवार की रात एक्साइज डिपार्टमेंट के मोबाइल विंग ने 560 पेटियां शराब के साथ 2 ट्रकों को जब्त किया है। नाके पर तैनात कर्मचारियों ने जब ट्रक चालकों को इस शराब के बिल दिखाने के लिए कहा तो वह इन्हें पठानकोट लाने संबंधी कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद टीम ने इन दोनों ट्रकों को शराब सहित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोबाइल विंग टीम के ईटीओ ओमप्रकाश, इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने टीम के साथटोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्होंने संदेह के आधार पठानकोट की ओर आ रहे ट्रकों को रोका। जांच में देसी शराब का जखीरा दिखा। नाके पर तैनात टीम ने ट्रक ड्राइवर अश्वनी कुमार और सुरजीत कुमार को शराब के बिल दिखानेे के लिए कहा। दोनोें पठानकोट से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए।
जांच के बाद पता चला कि इस शराब को फतेहगढ़ चूड़ियां व दीनानगर में उतारा जाना था। टीम ने सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह इस शराब को सरना में उतारने के लिए ला रहे थे। इसके तत्काल बाद मोबाइल विंग की टीम ने एक्साइज विभाग पठानकोट की टीम को सूचित किया। इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंच शराब को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी कि आखिरकार इस शराब को सरना में किस जगह पर उतारा जाना था।