{"_id":"5bc8bae6bdec2269c10f8867","slug":"191539881702-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने जहरीली दवा निगल की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने जहरीली दवा निगल की खुदकुशी
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ लाख के कर्जदार किसान ने जान दी
किसान के पास थी चार एकड़ जमीन, ढाई एकड़ थी गिरवी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बैंक कर्ज से परेशान 44 वर्षीय किसान ने जहरीली दवा निगल कर खुदकुशी कर ली। किसान पर बैंक का लगभग आठ लाख रुपये का कर्ज था। किसान के पास सिर्फ चार एकड़ जमीन थी और ढाई एकड़ जमीन किसी के पास गिरवी रखी थी। इससे परेशान किसान ने जहरीली दवा निगल कर खुदकुशी कर ली। घटना वीरवार सुबह ममदोट क्षेत्र में घटी।
मृतक किसान कुलवंत सिंह के भाई सूरत सिंह और भतीजे किक्कर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह आठ बजे कुलवंत सिंह घर से खेतों की तरफ गया। कुछ देर बाद किक्कर भी खेतों में गया। वहां उसने देखा कि कुलवंत सिंह खेत में गिरा पड़ा था और मुंह से झाग निकल रही थी। किक्कर ने खेत में काम कर रहे किसान पिपल सिंह को बुलाया। दोनों ने किसी तरह कुलवंत सिंह को उठाकर बाइक पर बैठाया और उसे ममदोट के अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही कुलवंत की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुलवंत ने बैंक से लगभग आठ लाख का कर्ज लिया हुआ था। कर्ज की किश्तें नहीं निकल रही थी। बैंक अधिकारी भी तकाजा कर रहे थे। कुलवंत के पास लगभग चार एकड़ जमीन थी, इसी में से ढाई एकड़ जमीन किसी के पास गिरवी रखी थी। कुलवंत कर्ज के कारण परेशान रहता था। किसान यूनियन लक्खोवाल के जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की है कि किसान कुलवंत के परिवार की मदद करे। परिवार के एक सदस्यों को सरकारी नौकरी दे और बैंक का कर्ज माफ किया जाए।
फोटो संख्या-18एफजेडआरपी03जे
कैप्शन--कुलवंत सिंह (फाइल फोटो)