फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

Tue, 07 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका
विज्ञापन

पुलिस मान रही नींद की अधिक गोलियां खाने को वजह
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। गांव नंगल लुबाना के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। जबकि मृतक की मां और पुलिस नींद अधिक गोलियां खाने को वजह मान रहे हैं। फिलहाल थाना बेगोवाल की पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था।जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवक नरिंदर सिंह पेशे से ड्राइवर था। लेकिन पिछले काफी लंबे अर्से से वह ड्राइवरी छोड़कर कर घर पर ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को वह अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के सरकारी स्कूल में गया था। लेकिन वहां पर वह बेहोश हो गया। जबकि उसका साथी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। किसी ने उसके परिजनों को सूचना दी तो उसकी माता मनजीत कौर उसे घर ले आई। जहां पर मंगलवार की सुबह की मौत हो गई और इसकी तुरंत सूचना बेगोवाल पुलिस को दी गई। थाना बेगोवाल के एएसआई रघुबीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक की माता ने बताया कि नींद की अधिक गोलियां लेने की वजह से उसकी बेटे की मौत हुुई है। सूत्रों के अनुसार नरिंदर सिंह के साथ गांव मकसूदपुर व नंगल लुबाणा के तीन युवक थे। जिन्होंने एक साथ नशा लिया और नरिंदर के नशा लेते ही वह बेहोश हो गया और बेहोशी की हालत में उसके तीनों साथी उसेर सरकारी स्कूल की ग्राउंड में ही छोड़कर फरार हो गया। डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह ने बताया कि तीन-चार युवक सरकारी स्कूल गए जरूर थे, लेकिन वहां पर उन लोगों के नशा करने जैसा कुछ नहीं पाया गया है। मृतक के शरीर पर भी इंजेक्शन लेने जैसे कोई निशान नहीं है। उन्होंने खुद बॉडी चेक की थी। युवक की मौत नींद की गोलियां अधिक लेने की वजह से हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed