फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चोरी की मोटरसाइकिल बेचते दो चोर गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल बेचते दो चोर गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2018 09:24 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
चोरी की मोटरसाइकिल बेचते दो चोर गिरफ्तार
चोरी की तीन मोटरसाइकिल समेत दो काबू
विज्ञापन

बाइक पर जाली नंबर लगाकर बेचने की फिराक में थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
चोरी की बाइक पर जाली नंबर लगाकर बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने आरोपियों से तीन चोरी की बाइक बरामद कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि दो लोग चोरी की बाइक पर जाली नंबर लगाकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहे हैं। दोनों तलवंडी चौधरियां और सुल्तानपुर लोधी एरिया की ओर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने एएसआई गुरमेल सिंह, एएसआई जसवीर सिंह को साथ लेकर पुलिस टीम के साथ गश्त बढ़ा दी।
विज्ञापन

गांव नूरोवाल के पास नाकाबंदी के दौरान मुंडी मोड़ की ओर से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस नाका देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी निवासी तेजा सिंह वाला जिला तरनतारन बताया। जब उससे बाइक के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद उन्होंने धुस्सी बांध तलवंडी चौधरियां के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार गुरदास सिंह से बाइक के संदर्भ में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसकी बाइक का नंबर भी जाली निकला। एसएचओ ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर तीसरा चोरी की बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed