फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बीडीपीओ कार्यालय के जेई की जेब से रिश्वत के पैसे निकलवा विधायक ने वापस कराए

बीडीपीओ कार्यालय के जेई की जेब से रिश्वत के पैसे निकलवा विधायक ने वापस कराए

Wed, 27 Mar 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय के जेई की जेब से रिश्वत के पैसे निकलवा विधायक ने वापस कराए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गढ़शंकर (होशियारपुर)। बीडीपीओ कार्यालय में आम आदमी पार्टी के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने एक गरीब व्यक्ति से ली गई रिश्वत के पैसे जेई अवतार सिंह संधू की जेब से निकलवाकर संबंधित व्यक्ति को वापस करवाए। उधर जूनियर इंजीनियर अवतार सिंह का कहना है कि उन्हें योजनाबद्ध तरीके से फंसाया गया है। वहीं बीडीपीओ करमजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने जूनियर इंजीनियर के खिलाफ एक दिन पहले ही एडीसी को लिखा था।

विधायक के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक गांव सतनौर के व्यक्ति देवकी नंद को मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से पैसे मिले थे। इसमें से पैसे दिलाने के नाम पर कार्यालय के जेई ने पांच हजार रुपये रिश्वत ले ली। जब इस बात का पता विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी को चला तो वह तुरंत पीड़ित देवकी नंद को साथ लेकर बीडीपीओ कार्यालय गए। उन्होंने वहां मौजूद उक्त जेई की जेब से वहीं पांच हजार रुपये बरामद कर लिए जो उसने देवकी नंद सेे लिए थे। जेई अवतार सिंह ने रिश्वत के पांच हजार रुपये विधायक रौड़ी को वापस करते हुए दोनों से माफी मांगी। जेई ने कहा कि उसे योजना के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed