फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नजानिया की नीग्रो महिला 2.5 करोड़ की हेरोइन के साथ साथी समेत काबू

नजानिया की नीग्रो महिला 2.5 करोड़ की हेरोइन के साथ साथी समेत काबू

Sat, 11 Aug 2018 09:08 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
नजानिया की नीग्रो महिला 2.5 करोड़ की हेरोइन के साथ साथी समेत काबू
तंजानिया की महिला आधा किलो हेरोइन के साथ काबू
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के साथी को भी किया गिरफ्तार
साथी के खुलासे पर पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहात पुलिस ने हतंजानिया मूल की नीग्रो महिला को आधा किलो हेरोइन के साथ उस समय काबू कर लिया, जब वह खेप को देने के लिए पंजाब आ रही थी। पंजाब में हेरोइन सप्लाई करने वाले तस्कर अमित के खुलासे के बाद ही पुलिस आरोपी महिला तक पहुंची।
एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल, एसपी बलकार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना मकसूदां के एसएचओ रमनदीप सिंह ने विधिपुर के निकट से अमित कुमार उर्फ काका वासी मोहल्ला करारखां, गोपाल नगर जालंधर को गिरफ्तार करके 70 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में अमित ने खुलासा किया कि उसे हेरोइन तंजानिया की महिला शौफा हरूना देकर जाती है और इन दिनों दिल्ली के उत्तम नगर में रह रही है। पुलिस टीम ने जाल बिछाया और नई दिल्ली से हेरोइन की खेप लेकर पंजाब आ रही आरोपी शौफा हरूना निवासी तंजानिया को मूरथल, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की निशानदेही पर 500 ग्राम हैरोईन बरामद की गई। जांच में पता चला कि शौफा हरूना दिल्ली से हेरोइन अमित को सप्लाई करती थी और अमित आगे उसे पंजाब में बेचता था।
विज्ञापन

एसएसपी माहल के मुताबिक, अमित और शौफा हरूना का संपर्क केन्द्रीय जेल कपूरथला में सजा काट रहे सोहन लाल उर्फ काला ने करवाया था। जेल में बंद सोहन लाल के कहने पर ही शौफा दिल्ली से हेरोइन लाकर अमित को सप्लाई करती और अमित सोहन लाल तथा अपने ग्राहकों को हेरोइन देता था। कमाई का एक हिस्सा सोहन लाल को भी जाता था। एसएसपी माहल के मुताबिक सोहन लाल को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed