फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एफसीआई के गोदाम से धान चोरी

एफसीआई के गोदाम से धान चोरी

Fri, 15 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
एफसीआई के गोदाम से धान चोरी
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गिद्दड़बाहा के मधीर रोड स्थित एफसीआई के गोदाम से वीरवार रात अज्ञात व्यक्ति पिछली दीवार तोड़कर 152 गट्टे धान चोरी करके ले गए। विभाग के इंस्पेक्टर को चोरी का पता उस समय चला जब वह सुबह गोदाम का राउंड मारने पहुंचा। फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव मधीर रोड पर श्री बाला जी पीईजी गोदाम में एफसीआई की ओर से धान स्टोर किया गया है। चोर गोदाम के पीछे खेतों में से दीवार फांदकर 152 कट्टे धान चोरी कर ले गए। जब उन्होंने सुबह गोदाम में जांच की तो शटर के ताले सभी ठीक थे। जब उन्होंने धान के कट्टाें की गिनती की तो उसमें से 152 गट्टे धान कम था। यह करीब 76 क्विंटल बनते हैं और इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बनती है। जब उन्होंने आगे जाकर चेक किया तो पिछली ओर खेतों में धान बिखरा हुआ था। थाना गिद्दड़बाहा के एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed