{"_id":"5b0ad86e4f1c1baf6e8b4e46","slug":"181527437422-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फेसबुक पर दोस्त बनाकर एंठने शुरू की धनराशि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फेसबुक पर दोस्त बनाकर एंठने शुरू की धनराशि
Updated Sun, 27 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग
बलात्कार का परचा दर्ज कराने की धमकी देती थी महिला
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना ममदोट पुलिस ने एक नौजवान से फेसबुक पर दोस्ती कर उसके घर आना-जाना शुरू होने के बाद ब्लैकमेल कर धनराशि ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। महिला धनराशि नहीं देने पर पीड़ित के खिलाफ बलात्कार का झूठा परचा दर्ज कराने की मोबाइल फोन पर धमकी देती थी।
मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के मुताबिक पीड़ित गुरमीत सिंह (27) पुत्र काका सिंह वासी चक खुबाई ने बताया कि जिला मानसा स्थित गुरु राम दास रोड के पास एक कालोनी में रहने वाली महिला के साथ फेसबुक के माध्यम उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी महिला उसके घर पर भी आना-जाना शुरू हो गई। कुछ दिनों बाद उसे ब्लैक मेल कर धनराशि की मांग करने लगी।
पीड़ित गुरमीत का आरोप है कि यही नहीं महिला उसे मोबाइल फोन कर धमकी देती थी कि यदि उसे धनराशि नहीं दी तो उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला पुलिस में दर्ज करवा देगी। महिला की इस हरकतों से तंग आकर गुरमीत ने पुलिस को शिकायत दी। मामले की तफ्तीश करने के बाद थाना ममदोट पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महिला इसी प्रकार अमीर लोगों को फंसा कर धनराशि बटोरती है।