फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुट भिड़े

पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुट भिड़े

Fri, 27 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुट भिड़े
पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुट भिड़े
विज्ञापन

एक ने दूसरे गुट के सदस्य को किया अगवा, पेट्रोल पंप के पास फेंका
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पैसे के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। एक गुट के लोग दूसरे गुट के सदस्य को जबरन कार में अगवाकर अपने साथ ले गए। वह उसे मल्लांवाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास जख्मी हालत में फेंक गए। जख्मी व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राजविंदर सिंह (24) वासी फत्तूवाला ने पुलिस को बताया कि वह अपने ताया के बेटे महिंदर सिंह के साथ वकील सोढ़ी को पैसे देने आए थे। वहीं पर आरोपी बाइक और कार पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं आरोपी राजविंदर को कार में अगवा कर अपने साथ ले गए और कार में उसे बुरी तरह पीटा। मल्लांवाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने कार से जख्मी हालत में राजविंदर को फेंक दिया। राजविंदर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का महिंदर सिंह से पैसों का लेनदेन था। इस रंजिश में आरोपियों ने हमला किया था। थाना सिटी पुलिस ने राजविंदर सिंह के बयान पर आरोपी रोहित वासी बस्ती भट्टियां वाला, सुखा वासी दाना मंडी शेरखां, नोना और ईलू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed