फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चुनाव प्रचार के दौरान शिअद नेताओं ने पकड़ी अवैध माईनिंग

चुनाव प्रचार के दौरान शिअद नेताओं ने पकड़ी अवैध माईनिंग

Sat, 04 May 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान शिअद नेताओं ने पकड़ी अवैध माईनिंग
फरीदकोट। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार कर रहे शिअद प्रत्याशी गुलजार सिंह रणीके ने सादिक के गांव डोड में चल रही अवैध माइनिंग का खुलासा किया है। प्रचार के दौरान जब उन्हें ग्रामीणों से इस बात की जानकारी मिली तो वह अपने साथी नेताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही माइनिंग में जुटे लोग अपना सामान छोड़कर फरार हो गए। बाद में शिअद ने इस प्रकरण में राजनीतिक तार जुड़े होने की आशंका जताते हुए डीसी समेत चुनाव आयोग के पास लिखित शिकायत की है। सूचना के बाद सादिक पुलिस ने मौके से किश्ती, जेसीबी समेत साजो सामान और रेत से भरी ट्रालियां जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीसी समेत अन्य अधिकारियों व चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में शिअद के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने बताया कि वह फरीदकोट से उम्मीदवार गुलजार सिंह रणीके समेत कुछ अन्य साथियों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान जब उन्हें गांव डोड में अवैध रूप से माइनिंग की सूचना मिली तो वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर मौजूद गांव ढिलवां खुर्द का एक पूर्व सरपंच अपने साथियों के साथ माइनिंग करवा रहा था जो उन्हें देखकर मौके से फरार हो गया। वहां पर जेसीबी मशीन के माध्यम से रेत को ट्रालियां में भरा जा रहा था और मौके पर सात ट्रालियां भरी हुई खड़ी थीं। एक किश्ती भी थी जिसे पानी में उतारकर रेत निकालने में प्रयोग किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी शिकायतें की गई थीं लेकिन सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी के नेता की सरपरस्ती के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। डीसी कुमार सौरभ राज ने कहा कि शिकायत के आधार पर उन्होंने एसएसपी व जिला माइनिंग अफसर को कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed