फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तेजधार हथियार पेट में घोपा, गंभीर जख्मी

तेजधार हथियार पेट में घोपा, गंभीर जख्मी

Tue, 02 Apr 2019 09:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियार पेट में घोपा, गंभीर जख्मी
तेजधार हथियार पेट में घोपा, घायल
विज्ञापन

घोड़ागाड़ी और थ्री व्हीलर में टक्कर को लेकर हुआ झगड़ा
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शहर के जुबली स्कूल के पास घोड़ागाड़ी और थ्री-व्हीलर के बीच हुई टक्कर को लेकर झगड़ा हो गया। एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार (श्री साहिब निकालकर) घोड़ागाड़ी के मालिक के पेट में घोपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना सिटी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

साहिल वासी जीरा गेट ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शटरिंग स्टोर से अपनी घोड़ागाड़ी पर लोहे की प्लेटें लादकर जुबली स्कूल के नजदीक पहुंचा। वहां आरोपी कुलवंत सिंह ने अपना थ्री-व्हीलर उसके रेहड़े में लाकर मारा। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कुलवंत सिंह का दोस्त निम्मा आ गया और उसने गले में पहना श्री साहिब निकालकर साहिल के पेट में घोप दिया। साहिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को साहिल के बयान पर कुलवंत सिंह और निम्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed