फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चोरों ने उड़ाए जेवहरात व नकदी

चोरों ने उड़ाए जेवहरात व नकदी

Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने उड़ाए जेवहरात व नकदी
मुक्तसर। जिले के गांव थांदेवाला में मायके गई महिला के घर पर चोरों ने धावा बोल लाखों के गहने व नकदी चोरी कर ली। चोरी का पता परिजनों को वापस घर लौटने पर चला। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव थांदेवाला निवासी सुरजीत कौर ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी। जब वह घर लौटे तो ताले टूटे पड़े थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इस दरमियान अज्ञात लोगों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में पड़ी दो चेन, एक कड़ा, एक सेट हार, मांग टीका, दो सोने के खंडे और 5 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसकी कीमत करीब दो लाख 30 हजार रुपये बनती है। उसने पुलिस को सूचना दे दी। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed