फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डोली की रस्म के दौरान रिश्तेदारों में चले ईंट-पत्थर, 3 घायल

डोली की रस्म के दौरान रिश्तेदारों में चले ईंट-पत्थर, 3 घायल

Sun, 24 Feb 2019 10:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
डोली की रस्म के दौरान रिश्तेदारों में चले ईंट-पत्थर, 3 घायल
रिश्तेदारों में चले ईंट-पत्थर, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। शास्त्री नगर में रविवार तड़के लड़की की डोली विदा करते समय वधु पक्ष के रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। ईंटें लगने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों की पहचान राजेश कुमार, रोहन व गौरव निवासी टीचर कालोनी के रूप में हुई है। झगड़े का कारण लड़की के मौसा और अन्य रिश्तेदारों के बीच हुई कहासुनी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को गोसाईपुर रोड स्थित एक पैलेस में शादी समारोह था। शादी के बाद रविवार सुबह घर से पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों की ओर से डोली विदा की जा रही थी। जब घर से पारिवारिक सदस्य व रिश्तेदार डोली विदा कर रहे थे तो घर की छत पर चढ़े कुछ रिश्तेदारों की आपस में कहासुनी हो गई। इनमें से एक गुट ने गुस्से में आकर छत से ईंटें बरसा दीं। इससे राजेश कुमार, रोहन ओर गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर गुट के लोग वहां से जा चुके थे। एएसआई लेखराज ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed