फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ीपीआई व स्वतंत्रता सैनानी परिवार ने शव रखकर एसएसपी दफ्तर के समक्ष दिया धरना

ीपीआई व स्वतंत्रता सैनानी परिवार ने शव रखकर एसएसपी दफ्तर के समक्ष दिया धरना

Fri, 08 Feb 2019 10:42 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
ीपीआई व स्वतंत्रता सैनानी परिवार ने शव रखकर एसएसपी दफ्तर के समक्ष दिया धरना
स्वतंत्रता सेनानी के परिवार ने महिला का शव रख एसएसपी दफ्तर के सामने दिया धरना
विज्ञापन

बोले-सियासी रंजिश के तहत परिवार पर दर्ज किए गए झूठे केस, आरोप: झूठे केस से परेशान माता बागां बाई की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सीपीआई की ओर से स्वतंत्रता सेनानी राम चंद के परिवार पर सियासी रंजिश के तहत दर्ज किए परचें रद्द करने को लेकर शुक्रवार को राम चंद की पत्नी की लाश एसएसपी दफ्तर के समक्ष रखकर ररष प्रदर्शन किया गया। झूठे परचों के कारण परेशान रहने पर माता बागां बाई की मौत हुई है।

सीपीआई के प्रदेश कार्यकारी मेंबर हंसराज गोल्डन ने कहा कि गुरुहरसहाए के एक कांग्रेसी नेता द्वारा स्वतंत्रता सैनानी राम चंद के परिवार को परेशान करने के लिए झूठे केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सैनानी की ओर से गांव बाजेके में एक कांग्रेसी वर्कर द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसकी आवाज स्वतंत्रता सैनानी परिवार ने उठाई थी। इसीलिए सियासी रंजिश के तहत परिवार पर झूठे परचें दर्ज किए जा रहे हैं। इन्हीं झूठे केस के कारण स्वतंत्रता सैनानी राम चंद की पत्नी बागां बाई पिछले समय से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी, जिसकी मौत हो गई। इसीलिए सीपीआई के सभी नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए आज एसएसपी दफ्तर के सामने माता बागां बाई का शव रखकर रोष प्रदर्शन किया गया है। इस मौके पर सीपीआई के नेता परमजीत ढाबां, बलवंत चौहान, चरणजीत छांगा राय, प्यार सिंह, मेघा सिंह व सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो संख्या-08एफजेडआरपी03जे
कैप्शन--फिरोजपुर एसएसपी दफ्तर के समक्ष शव रखकर रोष प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्रता सैनानी का परिवार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed