{"_id":"5be5ba23bdec226991726412","slug":"171541782051-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलोट के आढ़ती से पत्र के जरिए पचास लाख रुपये की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलोट के आढ़ती से पत्र के जरिए पचास लाख रुपये की फिरौती
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती से 50 लाख की फिरौती मांगी
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से आया फिरौती भरा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)। मलोट के आढ़ती से किसी ने पत्र भेजकर पचास लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। आढ़ती के घर आया पत्र आया है वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से पहुंचा है। पुलिस ने पत्र के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मलोट के वार्ड नंबर पांच में पड़ती गली नंबर तीन स्थित आढ़ती राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती दिनों सुबह करीब पांच बजे जब उसने अपने घर का गेट खोला तो एक बंद लिफाफे पड़ा हुआ था। लिफाफा खोलने पर उससे एक पत्र निकला। पत्र बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से लिखा गया था। उसमें फिरौती के तौर पर पचास लाख रुपये की मांग की गई थी। फिरौती न देने और पुलिस को सूचना देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। आढ़ती राजकुमार ने इस संबंध में थाना सिटी पुलिस को सूचना दी। उधर, पुलिस ने पत्र के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।