फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शिअद नेता डिंपी ढिल्लों का पंप सील

शिअद नेता डिंपी ढिल्लों का पंप सील

Thu, 09 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
शिअद नेता डिंपी ढिल्लों का पंप सील
शिअद नेता डिंपी ढिल्लों का पंप सील
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। शिअद के हलका गिद्दड़बाहा के इंचार्ज व दीप बस कंपनी के मालिक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के पंप पर वीरवार को हुई विभिन्न विभागों की रेड के बाद पंप को सील कर दिया गया। पंप पर नियमों का उल्लंघन कर केंटर में तेल भरकर जिले से बाहर ले जाकर बसों में डालने के कारण यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। जांच के दौरान नापतोल विभाग, इंडिया ऑयल के अधिकारी, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जांच के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी सुबह करीब बारह बजे हुस्नर चौक में स्थित पेट्रोल पंप मैसर्ज सतपाल एंड ब्रदर्स जोकि डिंपी ढिल्लों के पिता के नाम पर है, पर पहुंच गए। शाम के साढे चार बजे तक चली इस जांच में टीम ने अलग अलग पहलुओं से जांच की। इस तहत पंप पर लगी 14 मशीनों की जांच की गई। हर एक मशीन से सेंपल लिया गया और उसे मौके पर चेक भी किया गया। डीएफएससी दीवान चंद शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि पंप से बड़ी मात्र में डीजल केंटर में भरवाकर अन्य जिलों में चल रही बसों में डाला जाता है। इस संबंध में आज ही सुबह करीब सात बजे पहले विभाग ने अपने स्तर पर वीडियो बनाई। बठिंडा में तेल डालते हुए भी वीडिया बनाया गया है। यह पूरी कार्रवाई नियमों के विपरीत थी क्योंकि ऐसा कर इन्होंने स्पिरट एंड हाई स्पीड डीजल रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन एंड प्रीवेंशन आफ माल प्रेक्टिस आर्डर 2005 की धारा 2 ओव क्यू का उल्लंघन किया है। इसलिए पंप को सील कर दिया गया है।


डिंपी डिल्लो ने बताया घटनाक्रम को राजनीति से प्रेरित
शिअद नेता डिंपी ढिल्लों ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह पंप उसके पिता के नाम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक के नुमाइंदों ने यहां पर मनरेगा में बड़े स्तर पर धांधली की है। जिसका वह प्रेस कांफ्रेंस कर जल्द ही खुलासा करने वाले थे। इसी बात से डरते हुए ही यह रेड डलवाई गई है। अन्य जिलों में तेल डालने की बात पर उन्होंने कहा कि उनकी बसें तो ठेके पर हैं। वह तो लाइसेंस होल्डर टेंकर में तेल डालते हैं। वह व्यक्ति आगे तेल का क्या करता है उसका उन्हें कुछ भी पता नहीं है। डिंपी ढिल्लों जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। उधर, कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि वह ऐसी राजनीति नहीं करते। वह किसी के रोजगार को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। धांधलियों के संबंध में उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वह पेश करे ताकि आरोपी को सजा मिल सके। यदि उसका कोई आदमी इसमें शामिल हुआ तो वह खुद उस पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed