{"_id":"5c741a2dbdec22736d6a2476","slug":"161551112749-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के एक माह में ही पति को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के एक माह में ही पति को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली पत्नी गिरफ्तार
जालंधर। जालंधर कपूरथला रोड स्थित गाजीपुर निवासी पेंट कारोबारी हरकमलजीत सिंह (27) को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। सुसाइड नोट में पति ने खुलासा किया था कि उसकी पत्नी शातिर बदमाश जेल में बंद गोपी बाजवा से बात करती है और कई अन्य लड़कों के साथ उसके रिश्ते हैं। थाना मकसूदां के एसएचओ जरनैल ने बताया कि हरकमलजीत के पास से मिला सुसाइड नोट मामले में आरोपी नीरू के खिलाफ अहम सबूत है। इसके साथ ही पुलिस अपनी कार्रवाई को पुख्ता करने के लिए दंपती के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले हरकमलजीत सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। एक माह पहले ही दसूहा की रहने वाली नीरू से शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।