फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाजार में आकर चलायी गोलियां, रिक्शा पर बैठकर आराम से निकला

बाजार में आकर चलायी गोलियां, रिक्शा पर बैठकर आराम से निकला

Mon, 07 Jan 2019 10:16 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
बाजार में आकर चलायी गोलियां, रिक्शा पर बैठकर आराम से निकला

विज्ञापन
बाजार में की फायरिंग कर रिक्शा पर चला गया
कार छीनने की भी की कोशिश, एसएचओ ने एक्टिवा पर पीछाकर पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। स्थानीय सहदेव मार्केट में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने पिस्तौल निकालकर हवा में फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान शिवम ने एक कार चालक से उसकी चाबियां छीन ली और कार को स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन बाद में वह भाग निकला। थानेदार ने एक्टिवा पर पीछा कर आरोपी को उस समय दबोच लिया जब वह रिक्शा पर सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जालंधर की स्पेयर पार्ट्स की होलसेल मार्केट में दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब युवक ने रिवाल्वर निकालकर धमकाया और कार छीनने की कोशिश की। बाद में फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह भाग निकला और शास्त्री मार्केट से होकर लाडोवाली रोड पर पहुंच गया। इस बीच दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस के एसएचओ बलवीर सिंह मौके पर आ गये और वहां से पता चला कि आरोपी पैदल ही निकला है तो थानेदार ने किसी की एक्टिवा मांगी और आरोपी का पीछा कर काबू कर लिया।
विज्ञापन

एडीसीपी सिटी परमिंदर सिंह भंडाल का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी शिवम के पिता राजकुमार के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। सोमवार को शिवम ने पिता का रिवाल्वर लिया और सहदेव मार्केट आ गया। वह नशेड़ी है और काफी समय तक विदेश में रहा है। शिवम पेशे से ट्रक चालक है लेकिन सोमवार को उसकी मंशा क्या थी? यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed