फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जेल वार्डन से बदसूलकी

जेल वार्डन से बदसूलकी

Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
जेल वार्डन से बदसूलकी
लुधियाना से मॉडर्न जेल आए बंदी पर कैदियों का हमला
विज्ञापन

जेल वार्डन से की गई बदसलूकी, चार कैदियों के खिलाफ मारपीट
सौ से अधिक कैदियों ने जेल की ड्योढ़ी में की मारपीट और गालीगलौज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
लुधियाना केंद्रीय जेल से चालान पर मॉडर्न जेल कपूरथला आए बंदी पर ड्योढ़ी में पेशी के दौरान तीन-चार कैदियों ने अपने 100 से ज्यादा साथियों के साथ हमला कर मारपीट की। बीचबचाव करने आए ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डनों से कैदियों ने न केवल धक्कामुक्की की बल्कि बदसलूकी करते हुए गालीगलौज किया और सरकारी काम में विघ्न भी डाला। थाना कोतवाली में चार कैदियों के खिलाफ ड्यूटी में अड़चन डालने के साथ-साथ विभिन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मॉडर्न जेल जालंधर एट कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह ने थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 07 मई 2018 को शाम करीब पांच केंद्रीय जेल लुधियाना से बंदी बिन्नी गुज्जर को चालान पर मॉडर्न जेल कपूरथला लाया गया था। जब बिन्नी को कपूरथला जेल की ड्योढ़ी में पेशी के लिए ले जाया गया तो वहां पहले से मौजूद हवालाती रणजीत सिंह उर्फ राजा, हवालाती मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, कमलजीत उर्फ कंवर उर्फ सैम और गोपाल सिंह उर्फ गोपा को बिन्नी गुज्जर के चालान पर आने के बारे में पता चला। इस पर इन चारों ने वहीं पर अपने करीब 100 से ज्यादा बंदियों के साथ बिन्नी गुज्जर पर हमला कर दिया। हेड वार्डन सकत्तर सिंह और हेड वार्डन बलबीर सिंह बीचबचाव के लिए आए तो इन कैदियों ने उनसे धक्का-मुक्की की। इस पर थाना कोतवाली की पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि अभी तक चारों कैदियों की शमूलियत सामने आई है। बाकी कैदियों के शामिल होने के बारे में तो इन चारों के प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाने के बाद ही पता चलेगा। कैदियों की आपसी रंजिश के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह झगड़ा गैंगस्टरों की आपसी वर्चस्व का हिस्सा तो नहीं, इस बारे में भी पूछताछ के बाद ही खुलासा हो सकेगा। एसपी जेल एसपी खन्ना ने बताया कि चार कैदियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दे दी गई है। इस मारपीट में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। हमले की जांच शुरू कर दी गई है। यदि किसी और कैदी की शमूलियत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed