फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   इंकम टैक्स अधिकारी बन रुपए ऐंठने वाला काबू

इंकम टैक्स अधिकारी बन रुपए ऐंठने वाला काबू

Sun, 11 Feb 2018 09:24 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
इंकम टैक्स अधिकारी बन रुपए ऐंठने वाला काबू
इन्कम टैक्स अधिकारी बन ज्वैलर्स से मांग रहा था लाखों, काबू
विज्ञापन

ज्वैलर्स का आरोप, रुपये न देने पर दुकान पर रेड करने की दे रहा था धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
गांव अपरा के ज्वैलर्स से इन्कम टैक्स अधिकारी बन लाखों रुपये मांगने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने रविवार को काबू किया। आरोपी की पहचान सुभाष जोशी निवासी उत्तराखंड के तौर पर हुई है।
अपरा थाना के एसआई जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें 10 फरवरी को बाबूराम एंड संस ज्वेलरी शॉप के मालिक वरिंदर कुमार ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें कुछ दिनों से फोन पर कोई व्यक्ति इन्कम टैक्स अधिकारी बनकर धमका रहा है। वह उनसे 3.50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर उनकी दुकान पर रेड करने की धमकियां भी दे रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने वरिंदर कुमार से बात कर उक्त व्यक्ति को 2 लाख 10 हजार में मनाया। इसके बाद वरिंदर कुमार को जालंधर गलासी जंक्शन के पास आकर फोन कर रुपये देने की बात कही। रविवार को वरिंदर कुमार रुपये लेकर जालंधर गलासी जंक्शन पहुंचा। गलासी जंक्शन में रिसेप्शनिस्ट आरोपी सुभाष जोेशी ने वीरेंद्र कुमार से कहा कि उसे ही रुपये देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वरिंदर कुमार ने सुभाष जोशी को रुपये पकड़ाए तो अपरा थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तराखंड का रहने वाला है और उसके दो-तीन साथी भी हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed