फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   firing on boy, who relased from jail 15 days ago at hoshiarpur

होशियारपुरः 15 दिन पहले रिहा होकर आए युवक को गोलियों से भूना, दोस्त संग ढाबे पर रुका था

Mon, 08 Jul 2019 12:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
firing on boy, who relased from jail 15 days ago at hoshiarpur
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शिवालिक की पहाड़ियों के बीच गांव साहपुर घट्टा के पास रविवार शाम एक कार में सवार होकर आए तीन युवकों ने एक युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी। युवक की पीठ पर पांच गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक पर भी एक लूट, एक नशीले पदार्थ तथा दो लड़ाई झगड़े के आदि के पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें से लूट के मामले से वह पंद्रह दिन पहले ही बरी हो गया था। नशीले पदार्थ तथा लड़ाई झगड़े के मामले अभी अदालत में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विशाल राणा (24) पुत्र जसवंत सिंह निवासी बिलड़ों बाइक पर अपने एक साथी गढ़शंकर के गांव हाजीपुर निवासी रामपाल को उसकी गाड़ी के पास छोड़ने आया था। रामपाल के ट्रक में गांव शाहपुर के नजदीक क्रशर भरा जा रहा था, जिसे रामपाल को लेकर जाना था। वह लोग गांव शाहपुर में एक ढाबे के पास रुके तो गढ़शंकर की ओर से आई एक काले रंग की कार में से तीन युवक उतरे। उनमें से एक गाड़ी के पास ही रुक गया।
विज्ञापन


बाकी दो युवकों ने 9 एमएम के पिस्तौल से विशाल राणा को बहुत पास से आकर 6 गोली मारी। पांच गोलियां विशाल राणा को लगी और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं सूचना मिलने पर भी गढ़शंकर थाना से महज चार किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचने के लिए पुलिस को 35 मिनट लग गए। एडिशनल थाना प्रभारी एसआई ओम प्रकाश पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद थाना प्रभारी राजेश भी पहुंचे। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने मृतक के शव को वहां से उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि पहले वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और आरोपियों को पकड़ा जाए, उसके बाद ही शव को उठाने दिया जाएगा। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद लोगों के समझाने पर परिजन राजी हुए। उनका कहना था कि वे शव का संस्कार तभी करेंगे जब पुलिस हत्यारों को पकड़ लेगी। पुलिस ने उसके साथ आए युवक को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का आरोप था कि उनके बेटे की हत्या एक साजिश के तहत की गई जिसमें वह युवक भी हत्यारों के साथ मिला हुआ है और उसको मालूम है कि हत्या किसने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed