फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सेशन कोर्ट परिसर में लड़की पक्ष पर पथराव कर जख्मी करने के आरोप में पति समेत दस पर परचा दर्ज

सेशन कोर्ट परिसर में लड़की पक्ष पर पथराव कर जख्मी करने के आरोप में पति समेत दस पर परचा दर्ज

Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
सेशन कोर्ट परिसर में लड़की पक्ष पर पथराव  कर जख्मी करने के आरोप में पति समेत दस पर परचा दर्ज
फिरोजपुर। सेशन कोर्ट परिसर में लड़की पक्ष पर पथराव कर जख्मी करने और वकील का चैंबर तोड़ने के आरोप में थाना कैंट पुलिस ने रविवार को आरोपी पति समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों में तलाक को लेकर अदालत में केस चल रहा था, शनिवार को लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को दहेज का दिया सामान और नगदी लौटानी थी। आरोपी पहले से ही लड़की पक्ष पर हमला करने की योजना बनाकर आए थे और अपने साथ दहेज का टूटा-फूटा सामान लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

गीता वासी महालम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन किरना से तलाक के चलते उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दिया सामान लौटाने आए थे, लेकिन सामान टूटा-फूटा था। उन्होंने लड़के पक्ष से इस बारे में बात की, तो उन्होंने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। लड़की पक्ष के लोग अपनी जान बचाने के लिए वकील सुरेंद्र पाल सिंह के चैंबर में घुस गए, आरोपियों ने चैंबर में घुस कर उन्हें पीटा और चैंबर में तोड़फोड़ की। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी पति आकाश, गोरा, बग्गा, जोगिंदर को नामजद कर दस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले की जांच एएसआई महिंदर सिंह कर रहे हैं। उनका का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed