फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार सरकारी स्कूल अध्यापक की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार सरकारी स्कूल अध्यापक की मौत

Fri, 05 Jul 2019 09:13 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार सरकारी स्कूल अध्यापक की मौत
फरीदकोट। सादिक रोड पर गांव मचाकी कलां के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार सरकारी स्कूल अध्यापक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फरीदकोट निवासी महादेव चावला के रूप में हुई है। वह सादिक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर वोकेशनल टीचर कार्यरत थे। हादसे के समय वह घर से स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे। मामले में पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

अध्यापक महादेव चावला नियमित दिनों की तरह शुक्रवार सुबह भी अपनी बाइक से सादिक जा रहे थे। जैसे ही वह गांव मचाकी कलां के पास पहुंचे तो सादिक की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क के दूसरे तरफ जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना सदर के एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक अध्यापक के परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed