फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   300 ग्राम हेरोईन,30 प्रतिबंधित टीको समेत नशा तस्कर काबू

300 ग्राम हेरोईन,30 प्रतिबंधित टीको समेत नशा तस्कर काबू

Thu, 04 Jul 2019 10:44 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
300 ग्राम  हेरोईन,30 प्रतिबंधित टीको समेत नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
फगवाड़ा। फगवाड़ा सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत अलग अलग स्थानों से तीन नशा तस्करों को काबू कर एक के कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त कार, दो से 15-15 प्रतिबंधित टीके बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी, कत्ल, इरादा कत्ल, छीना झपटी के कई मामले दर्ज है।

एसपी फगवाड़ा मनदीप सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सिटी थाना प्रभारी इंसपेक्टर विजय कंवर पाल और सीआईए स्टाफ के एएसआई परमजीत सिंह ने गश्त के दौरान चाहल नगर पलाही रोड चौराहा पर एक कार सवार को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कार सवार आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ काका वासी गली नंबर 2 डडल मोहल्ला फगवाड़ा के रुप में की गई। काका पर कत्ल, इरादा कत्ल, चोरी और नशा तस्करी के चार मामले दर्ज है। इसी कड़ी में एसआई बलजिंदर सिंह ने सीआए स्टाफ के एएसआई सुखविंदर कुमार के साथ मिलकर एक व्यक्ति को बाबा गद्दिया स्टेडियम के पास से काबू करने में सफलता हासिल की। जिसके पास से 15 नशीले टीके बरामद किए गए। आरोपित की पहचान संजू मलिक उर्फ टिंडा वासी मोहल्ला कड़ाहा, पलाही गेट फगवाड़ा के रुप में की गई। पूछताछ में पता चला कि काका और टिंडा मिल कर नशा तस्करी करते है। काका के पास से बरामद कार टिंडा के जीजा की थी। टिंडा के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज था। एसपी सिंह ने बताया कि वीरवार को एसआई हरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ अर्बन एस्टेट ट्रीटमेंट प्लांट के पास से एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 15 प्रतिबंधित टीके बरामद किए। आरोपी की पहचान जोनी उर्फ हुस्न लाल वासी तरखाना गली, पलाही गेट, फगवाड़ा के रुप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed