फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सिंबली खेतों में मिला शव, पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

सिंबली खेतों में मिला शव, पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Mon, 01 Jul 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
सिंबली खेतों में मिला शव,  पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
गढ़शंकर (होशियारपुर)। गांव सिंबली के खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक के सगे भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।
गांव सरपंच अमरजीत सिंह ने 30 जून को देर रात को पुलिस को सूचित किया कि एक व्यक्ति बाइक सहित खेतों में गिरा हुआ है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उक्त व्यक्ति को उसके रिश्तेदार उठाकर अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस को दिए बयान में जसवीर कुमार निवासी गुलपुर, थाना बलाचौर, जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बताया मैं अड्डा चुशमा में दुकान करता हूं और मेरा भाई नरिंद्र कुमार भी अड्डा चुशामा में आटा चक्की चलाता है। नरिंद्र कुमार 29 जून को रात करीब पौने नौ वजे बता कर गया कि मैं अपने ससुराल चूहड़पुर जा रहा हूं। करीब दस वजे लखविंदर सिंह निवासी चूहड़पर ने उसे फोन कर बताया कि नरिंद्र कुमार को सिंबली के निकट एक्सीडेंट हो गया है। मैं वहां जा रहा हूं। इस पर वह अपने साथ गुरविंदर सिंह के साथ सिंबली को चल पड़ा तो रास्ते में लखविंदर सिंह ने जसवीर कुमार को दोबारा काल की कि नरिंद्र कुमार को बकापुर अस्पताल ले जा रहा हूं।
विज्ञापन

बकौल जसवीर वह और गुरविंदर बकापुर पहुंचे तवब तक लखविंदर सिंह उसके भाई नरिंद्र कुमार को नवांशहर में अस्पताल ले जा चुका था। वहां डाक्टरों ने नरिंद्र कुमार की ईसीजी करवाई और उसे मृत घोषित कर दिया। जसवीर कुमार ने शक जताया कि कारी यूके स्टूडियो चणकोया, सुरजीत सिंह निवासी सिंबल मजारा अध्यक्ष भैरों जति मंदिर कमेटी चुशमा, जोगा सिंह सचिव भैरों जति मंदिर कमेटी चुशमा, तरसेम सिंह निवासी जैनपुर सदस्य भैरों जति मंदिर कमेटी चुशमा व जरनैल सिंह निवासी हयातपुर जट्टां सदस्य भैरों जति मंदिर कमेटी चुशमा ने नरिंद्र कुमार की हत्या की है। इस पर गढ़शंकर पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed