{"_id":"5d14f7b68ebc3e3ce13ae908","slug":"15616552038-nawanshahr-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलाचौर में थाने में घुसकर कर ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार को दिखाई पिस्तौल, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलाचौर में थाने में घुसकर कर ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार को दिखाई पिस्तौल, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवांशहर। बलाचौर में वीरवार को लेबर ठेकेदार की ओर से अपने प्रतिद्वंद्वी ठेकेदार पर थाने में पिस्तौल दिखा डराने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ठेकेदार ने थाने में पिस्तौल दिखाने से पहले शिकायतकर्ता पर रास्ते में हमला करने की भी कोशिश की। जिसमें शिकायतकर्ता की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाने में पिस्तौल ताने जाने पर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए हमलावर से पिस्तौल पकड़ ली गई। लेकिन हमलावर वहां से भागने में सफल हो गया।
पुलिस को शिकायत करने वाले गांव उधनोवाल निवासी अशोक चेची ने बताया कि वे बलाचौर कंगना पुल पर खड़े थे। इस दौरान खीवेवाल निवासी ठेकेदार अवतार सिंह वहां पर आ पहुंचा। उसने तेजधार हथियार से उनकी कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के बाद उन पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह से वे बच गए। इसके बाद जब वे थाने में शिकायत देने पहुंचे हुए थे। तब अवतार वहां पर भी पहुंच गया और उसने अपनी पिस्तौल निकालकर उसे गालियां निकालनी शुरू कर दीं। पुलिस ने किसी तरह से अवतार से उसका पिस्तौल छीन लिया। लेकिन वह मौके से भागने में सफल हो गया। डीएसपी राजपाल सिंह और एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।