फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हेरोइन व एक लाख पच्चीस हजार की ड्रग्स मनी समेत पांच गिरफ्तार

हेरोइन व एक लाख पच्चीस हजार की ड्रग्स मनी समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन व एक लाख पच्चीस हजार की ड्रग्स मनी समेत पांच गिरफ्तार
फिरोजपुर। पुलिस ने पांच तस्करों को काबू कर हेरोइन और एक लाख पच्चीस हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। पुलिस ने वीरवार को सभी तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सिटी के एएसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने तस्कर बूटा सिंह उर्फ रवि निवासी किलचे और सुखचैन उर्फ मोंगा निवासी अमृतसर को शहर के पास शक की बुनियाद पर काबू किया। तलाशी लेने पर इनके पास से 265 ग्राम हेरोइन, एक लाख पच्चीस हजार रुपये की ड्रग्स मनी और एक कंप्यूटर तराजू बरामद हुआ है। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने वीरवार को मामला दर्ज किया है। इसी तरह सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव सतिए वाला चौक के पास से बलविंदर सिंह उर्फ गोपी को दस ग्राम हेरोइन और अंग्रेज सिंह वासी गांव जोधपुर थाना ममदोट को पांच ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। इसके अलावा पुलिस ने नया किला के पास से कुलविंदर सिंह को सौ ग्राम हेरोइन व 1200 नशीली गोलियों के साथ काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed