फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तीन मरले जमीन को लेकर चली गोलियां, दो घायल

तीन मरले जमीन को लेकर चली गोलियां, दो घायल

Wed, 26 Jun 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
तीन मरले जमीन को लेकर चली गोलियां, दो घायल
जमीन को लेकर चली गोलियां, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। ममदोट के थाना लक्खो के बहराम के अंतर्गत आते गांव चक टाहलीवाला में बुधवार को तीन मरले जमीन को लेकर दो पक्षों की ओर से अंधाधुंध गोलियां चलीं। इसमें दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ममदोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव के निवासी सुखदीप सिंह व मंदीप सिंह का सुरजीत सिंह व छिंद्रपाल सिंह के बीच तीन मरले जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुई और अंतिम बार पुलिस ने भी राजीनामा करवा दिया। इसके बाद भी दोनों पक्षों में तनातनी जारी रही। बुधवार की शाम विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से 12 बोर और 32 बोर की पिस्तौलों से फायर शुरू हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों ओर से 22 फायर किए गए, जिसमें सुरजीत सिंह व छिंद्रपाल सिंह छर्रे लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना लक्खो के बहराम पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना स्थल से पुलिस को कारतूस के 22 खोल मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed