फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चोरी का माल खरीदने वाले स्वर्णकार सहित दो झपटमार काबू

चोरी का माल खरीदने वाले स्वर्णकार सहित दो झपटमार काबू

Mon, 24 Jun 2019 10:05 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
चोरी का माल खरीदने वाले स्वर्णकार सहित दो झपटमार काबू
अबोहर। गत दिनों न्यू सूरज नगरी निवासी डा. रोहित गुंबर व उनकी मां से लूट के मामले में थाना नंबर 2 की पुलिस ने दो लुटेरों व लूटी हुई चेन खरीदने वाले एक स्वर्णकार को काबू किया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इससे पूर्व कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

एसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसएसपी दीपक हिलौरी ने झपटमारों को काबू करने के लिए सीआईए फाजिल्का और अबोहर के स्टाफ की दो टीमें गठित की थी। एसपी ने बताया कि गुरु कृपा कालोनी निवासी कंवलजीत सिंह, दिलबाग सिंह व मनप्रीत उर्फ मोनू ने 20 जून को सूरज नगरी निवासी डा. रोहित गुंबर की मां पुष्पा गुंबर को नकली पिस्टल दिखाते हुए उनके गले से 11 ग्राम की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। इसके बाद इन्होंने चेन बल्लुआना के स्वर्णकार सोनू को बेची दी। सोनू चेन मात्र 20 हजार रूपए में खरीद ली। एसपी ने बताया कि पुलिस ने कंवलजीत, दिलबाग व स्वर्णकार सोनू को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नामजद मनप्रीत उर्फ मोनू फरार है। पूछताछ में लुटेरों से लूटी हुई सोने की चेन सहित एक डुप्लीकेट पिस्टल, एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। इन्होंने 20 जून को ही सूरज नगरी से ही एक मोबाईल छीना था, वो भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। कंवलजीत व दिलबाग पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed