{"_id":"5d0bb9058ebc3e0a623d909a","slug":"15610493341111-pathankot-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ पक्खोचक्क निवासियों ने 11 घंटे जाम रखा तारागढ़-दीनानगर मार्ग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस के खिलाफ पक्खोचक्क निवासियों ने 11 घंटे जाम रखा तारागढ़-दीनानगर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। पुलिस थाना तारागढ़ में गांव पक्खोचक्क निवासी युवक पर शराब का मामला दर्ज किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने तारागढ़-दीनानगर मार्ग पर धरना देकर 11 घंटे यातायात बंद रखा। पुलिस पर झूठा मामला दर्ज करवाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आवाजाही बंदकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बुधवार देर रात 10 बजे धरना लगाया और सुबह करीब 9 बजे पुलिस अधिकारियों की ओर से जांच के आश्वासन पर धरना उठा लिया।
11 घंटे यातायात बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तारागढ़ से लेकर दीनानगर और दूसरी तरफ तारागढ़ से कथलौर पुल तक रेत-बजरी से लोड ट्रकों/ट्रालों की कतारें लग गईं। धरने के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से धक्केशाही करते हुए युवक पर अवैध शराब बेचने का मामला दर्ज किया गया है। रात भर ग्रामीण इसी बात पर अड़े रहे कि जब तक युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला रद्द नहीं किया जाता धरना नहीं उठाया जाएगा।
धरने पर बैठे बृजेश कुमार, राजेश कुमार,पवन कुमार, दलीप चंद, कालूराम, काका राम, युवराज सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने गांव पक्खोचक्क के युवक अजायब स्वरूप के खिलाफ 20 बोतल अवैध शराब का मामला दर्ज किया जो सरासर गलत है। लोगों ने युवक पर दर्ज किया गया मामला रद्द करने की मांग की। वीरवार सुबह पुलिस थाना तारागढ़ के एसआई जोगिंदर पाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की दोबारा जांच की जाएगी और युवक को इंसाफ दिलाया जाएगा। जांच का आश्वासन मिलते ही ग्रामीणों ने धरना उठा लिया। थाना तारागढ़ प्रभारी विश्वनाथ ने बताया कि पुलिस की ओर से युवक से अवैध शराब बरामद की गई थी फिर भी ग्रामीणों की मांग पर मामले की जांच करवाई जाएगी।