फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   खुद को पुलिस मुलाजिम बता होटल मुलाजिम से लूटी कार

खुद को पुलिस मुलाजिम बता होटल मुलाजिम से लूटी कार

Thu, 20 Jun 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
खुद को पुलिस मुलाजिम बता होटल मुलाजिम से लूटी कार
मोगा। जिले के गांव घलकलां में अज्ञात लुटेरों ने एक होटल कारोबारी से उसकी स्विफ्ट कार छीन ली और जाते समय होटल कारोबारी व उसके कर्मचारी का मोबाइल, 12 हजार रुपये की नकदी भी छीन ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना सदर के एएसआई गुरजंट सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह वासी गांव खोसा रंधीर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि रामगंज मंडी मोगा के पास उसका होटल है। 18 जून की रात को वह अपना होटल बंद करके अपने मुलाजिम अमरीक सिंह के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी29एक्स-1200 में वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 12 बजे वह गांव घलकलां के पास पहुंचकर पेशाब करने लगे। इसी बीच पीछे से एक कार में सवार होकर छह लोग वहां पहुंचे। उक्त गाड़ी से उतरे पांच लोगों ने उन्हें कहा कि वह पुलिस मुलाजिम है और उन्हें शक है कि आपकी गाड़ी में कोई नशीली वस्तु है। तलाशी लेने की बात पर शिकायतकर्ता ने अपनी गाड़ी की चाबी उन्हें दे दी। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता व उसके मुलाजिम की भी तलाशी ली और उन दोनों के मोबाइल छीनने समेत शिकायतकर्ता की जेब से 12 हजार की नकदी लेने के बाद आरोपी उनकी कार को लेकर फरार हो गए। इसके बाद किसी तरह से शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर छह अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed