फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाबा श्री चंद के डेरे को लेकर दो गुटों में हंगामा, तलवारें लहराईं

बाबा श्री चंद के डेरे को लेकर दो गुटों में हंगामा, तलवारें लहराईं

Thu, 20 Jun 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बाबा श्री चंद के डेरे को लेकर दो गुटों में हंगामा, तलवारें लहराईं
कपूरथला। सुभानपुर रोड पर गांव कांजली स्थित बाबा श्री चंद के डेरे को लेकर दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ। एक गुट ने तलवारें लहराईं तो दूसरे गुट ईंट-पत्थर चलाए। करीब चार घंटे तक पूरा डेरा पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति को लाठियों से पीटा गया। इससे गुस्साए डेरे से संबंधित संत समाज, शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने दोनों गुटों को सोमवार को कागजात लेकर पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे संत समाज के लोग जब डेरे पर पूजा पाठ करने पहुंचे तो डेरे के अंदर बैठे लोगों ने उनपर हमला कर दिया। यह हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। महंत गंगा दास ने बताया कि पुलिस ने डेरे के अंदर बैठे लोगों को बाहर करने की बजाय संत समाज को डेरे के कागज दिखाने को कहा। संत समाज ने डेरे की चाबी थाना कोतवाली की पुलिस के पास होने की बात को लेकर भी सवाल खड़े किए। संत समाज ने कहा कि आठ माह पहले डेरे के महंत वासुदेव को पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद चाबी थाना कोतवाली के तत्कालीन एसएचओ हरगुरदेव सिंह के पास थी। अब चाबी सत्ता पक्ष के नेता नवराज सिंह के पास कैसे पहुंची। हरगुरदेव सिंह ने कहा कि जब उनका ट्रांसफर हुआ उस समय चाबी थाने में ही थी और वह थाने के स्टाफ को देकर आए थे। डीएसपी सब-डिवीजन हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों को कागजात लाने के लिए कहा है। माल विभाग को भी रिकार्ड देखने के लिए कहा है कि उक्त जमीन किसके नाम पर है। सत्ताधारी पक्ष के नेता नवराज सिंह ने कहा उन पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उनका जमीन से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed