फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ग्रामीणों ने श्मशानघाट में नशा कर रहे सात नौजवानों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने श्मशानघाट में नशा कर रहे सात नौजवानों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 17 Jun 2019 10:04 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्मशानघाट में नशा कर रहे सात नौजवानों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
फिरोजपुर। ममदोट के गांव कड़मा के श्मशान घाट में नशेड़ी इंजेक्शन और चिटे का नशा कर रहे थे, जिन्हें गांव वासियों ने पकड़कर थाना ममदोट पुलिस के हवाले किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह-जगह सिरिंजें बिखरी मिलेंगी और गांव के छोटे बच्चे भी नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं। गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। इस संबंधी डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि नशेड़ियों का इलाज करवाया जाएगा, इन्हें नशा छुड़वाओ केंद्र में दाखिल करवाएंगे। गांव में नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

गांव कड़मा निवासी अंग्रेज सिंह ने कहा कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। गांव के छोटे बच्चे भी नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं। गांव के श्मशानघाट को नशेड़ियों ने नशे का अड्डा बना लिया है। यहां पर हमेशा नशेड़ी बैठ कर नशा करते हैं। आज सात नशेड़ी श्मशानघाट में बैठ कर नशा कर रहे थे, जिन्हें गांव वासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन

सुखदेव सिंह ने बताया कि नशेड़ियों ने नशे करने की खातिर खेतों में लगी पानी की मोटरें व बिजली के ट्रांसफार्मर तक चोरी कर बेच दिए। अकेले व्यक्ति को देख नशेड़ी उसे लूट लेते हैं। इसीलिए उन्हें अपने साथ हथियार लेकर चलना पड़ता है।सुखदेव ने बताया कि सात नशेड़ियों को पकड़कर थाना ममदोट पुलिस के हवाले किए हैं। सुखदेव ने कहा कि डीएसपी सतनाम सिंह ने उन्हें गांव में नशा बेचने वालों की धरपकड़ का आश्वासन दिया है। गांव में सरेआम नशा बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed