{"_id":"5d0666268ebc3e1d963341c0","slug":"15607004421-firozpur-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पति को प्रेमिका संग होटल में पकड़ा, हुआ हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी ने पति को प्रेमिका संग होटल में पकड़ा, हुआ हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पति को प्रेमिका संग होटल में पकड़ा, हंगामा
पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, पति व उसकी प्रेमिका पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। क्षेत्र के एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ। उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पत्नी और पति के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पति ने गुस्से में आकर पत्नी को बुरी तरह पीटा। थाना सिटी पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता अन्नु मित्तल पत्नी विपुल मित्तल वासी दाना मंडी फिरोजपुर छावनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी 21 जनवरी 2005 को अमरनाथ वासी फिरोजपुर छावनी के बेटे विपुल मित्तल के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय बीतने के बाद विपुल के एक युवती से संबंध बन गए। इस बात पर घर में झगड़ा होने लगा। उसे पता चला कि शनिवार को फिरोजपुर के एक होटल के कमरे कमरे में उसका पति विपुल और उसकी प्रेमिका मौजूद हैं। अन्नु अपने ससुर अमरनाथ मित्तल को साथ लेकर होटल पहुंच गई। पति अन्नु को देख कर गुस्से में आ गया और होटल में ही उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। अन्नु ने थाना सिटी पहुंच विपुल के खिलाफ शिकायत दी। थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर विपुल और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई शर्मा सिंह ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।
----------