फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस और तस्करों के बीच हुआ पथराव, दो पुलिस वाले जख्मी

पुलिस और तस्करों के बीच हुआ पथराव, दो पुलिस वाले जख्मी

Sat, 15 Jun 2019 09:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और तस्करों के बीच हुआ पथराव, दो पुलिस वाले जख्मी
फिरोजपुर। गांव शेरखां के नजदीक पुलिस और तस्करों के बीच टकराव हो गया। तस्करों ने पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में दो पुलिस वाले जख्मी हो गए। पुलिस ने दो तस्कर काबू कर लिएष दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस घल्लखुर्द से तस्करों की वाहन का पीछा कर रही थी और शेरखां के पास तस्करों को घेर लिया। यह घटना शनिवार सुबह 11.30 बजे के करीब घटी है। घटना से संबंध में डीएसपी सतनाम सिंह व थाना घल्लखुर्द के प्रभारी ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार चार तस्कर एक वाहन में सवार थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चार तस्कर एक वाहन में सवार हैं और उनके पास नशीला पदार्थ भी है, जो सप्लाई करने जा रहे हैं। थाना घल्लखुर्द के पास से पुलिस ने तस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने गांव शेरखां के पास तस्करों को घेर लिया। तस्करों ने खुद को घिरा देख उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि तस्करों की पत्थरबाजी से दो पुलिस मुलाजिम जख्मी हुए हैं। पुलिस ने दो तस्कर भी काबू कर लिए, जिनके पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

पुलिस फरार हुए तस्करों की धरपकड़ के लिए उनके साथियों से जगह पूछ कर छापामारी कर रही है। पुलिस ने नशे पर नकेल कसी होने के कारण तस्करों को नशा बेचने में काफी दिक्कत हो रही है। तस्कर नशा बेचने के लिए दांवपेंच लगा रहे हैं। नशा खरीदने वाले भी डर रहे हैं, क्योंकि उनका नशा आगे नहीं बिक रहा है। गांवों में पुलिस ने अपने गुप्तचर छोड़े हुए हैं, जो उसी समय पुलिस को सूचना दे देते हैं। जानकारों का कहना है कि शेरखां के पास पुलिस ने जिन तस्करों को पकड़ा है, ये भी नशा सप्लाई करने आए थे, पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed