फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जमीनी रंजिश में चले दातर, बुजूर्ग दंपति गंभीर, 1

जमीनी रंजिश में चले दातर, बुजूर्ग दंपति गंभीर, 1

Fri, 14 Jun 2019 09:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
जमीनी रंजिश में चले दातर, बुजूर्ग दंपति गंभीर, 1
जमीन के विवाद में चले दातर
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती गंभीर, 18 लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। तारागढ़ के गांव कोठे हयाती चक्क में वीरवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर तलवारें और दातर चले। जिसमें बुजुर्ग दंपती समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष के महिला समेत 3 लोगों पर नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया। वहीं घायल दंपति की गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। शिकायतकर्ता गुरमुख सिंह ने थाना तारागढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में 3 मरले का प्लाट उसने 2007 में अमनदीप सिंह से खरीदा था लेकिन तब से ही गांव हयातीचक्क का ही रहने वाला दिलबाग सिंह उसके प्लाट पर कब्जे की फिराक में है। जिसका केस अदालत में चल रहा है। गुरमुख ने बताया कि बीती रात वह अपने घर पर ही था कि पड़ोस में प्लाट से आवाजें आने लगीं, बाहर देखा तो दिलबाग सिंह अपने परिवार और 10/15 साथियों के साथ हथियारों से लैस प्लाट पर कब्जा कर रहा था। गुरमुख ने बताया कि उसकी माता सोमा देवी और पिता महेश दास ने बाहर निकल उन्हें कब्जा करने से रोका तो उन्होंने दातर और तलवार से वार दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया। बचाव में पहुंचे गुरमुख पर भी दातर के उल्टे वार किए। गुरमुख ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जाने से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। जिसके चलते पुलिस ने दिलबाग सिंह, तरसेम सिंह और दिलबाग की पत्नी जसलीन कौर पर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने 10/15 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महेश दास की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed