{"_id":"5cfd315abdec22078775d54c","slug":"15600971079-firozpur-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल रतन सिंह निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल रतन सिंह निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। नशा तस्करों की मदद करने वाले पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को गांव लक्खोके बहराम में आयोजित सेमीनार के दौरान नशे के खिलाफ गठित स्पेशल टास्क फोर्स के सीनियर ऑफिसर आईजीपी बलकार सिंह को ग्रामीणों ने उक्त हेड कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर एसएसपी संदीप गोयल ने हेड कांस्टेबल को निलंबित किया है।
गांव लक्खोके बहराम में नशे के खिलाफ आयोजित सेमीनार के दौरान कई लोगों ने गांवों में बिक रहे नशे के बारे में पुलिस अधिकारियों को शिकायत की थी। गुरुहरसहाए निवासी सुरेंद्र कुमार व अन्य लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बताया था कि थाना गुरुहरसहाए में तैनात हेड कांस्टेबल रतन सिंह नशा तस्करों की मदद करता है। इस कारण क्षेत्र में नशा सरेआम बिक रहा है। रतन सिंह की कई बार थाना गुरुहरसहाए के अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा नशे की लत में फंस चुका है। उसने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल रतन सिंह तस्करों से मिला हुआ है। सेमीनार में फिरोजपुर के एसएसपी संदीप गोयल भी मौजूद थे। गोयल ने सुरेंद्र को अपने पास बुलाकर आश्वासन दिया था कि रतन सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी गुरुहरसहाय गुरजीत सिंह ने बताया की हेड कांस्टेबल रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। नशा बेचने वाले तस्करों की मद्द करने के आरोप में उसके खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन दिनों में नशे के खिलाफ लगे सेमीनार के दौरान ग्रामीणों ने नशा बेचने वालों की मदद करने वाले पुलिस मुलाजिम के खिलाफ खुलकर बोला है। पुलिस अधिकारी भी उसी समय उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। फिरोजपुर से नशे को खत्म करने के लिए डीसी चंद्र गैंद ने मुहिम शुरू की है जिसे सफलता मिलती नजर आ रही है।