फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   70 लाख का लोन दिलाने के नाम पर किसान से 1.30 लाख ठगे

70 लाख का लोन दिलाने के नाम पर किसान से 1.30 लाख ठगे

Sun, 26 May 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
70 लाख का लोन दिलाने के नाम पर किसान से 1.30 लाख ठगे
मोगा। थाना समालसर के गांव राजेआणा निवासी एक किसान ने आरोप लगाया कि कारोबार के लिए उसने अपने प्लाट पर 70 लाख रुपये का लोन लेना था। इसको लेकर समालसर के एक व्यक्ति ने उसे लोन दिलाने का झांसा दिया। लोन दिलाने से पहले ही वह अपना 1.30 लाख रुपये का कमीशन लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई राज सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता किसान बिक्कर सिंह वासी गांव राजेआणा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसने कारोबार के लिए बाघापुराना में स्थित अपने 68 मरले के प्लाट पर 70 लाख रुपये का लोन लेना था। इस दौरान उसका संपर्क जगजीत सिंह वासी समालसर के साथ हुआ। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसके प्लाट पर 70 लाख का लोन पास करवा देगा लेकिन इसके लिए उसे पहले कमीशन के तौर पर 1.30 लाख रुपये देने होंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपी को कमीशन के 1.30 लाख दे दिए। बाद में आरोपी ने न तो उसका लोन पास करवाकर दिया और न ही उसके पैसे वापस किए। मजबूरी में शिकायतकर्ता ने 24 मई 2019 को एसएसपी को लिखित शिकायत कर दी। एसएसपी ने मामले की जांच ईओ विंग से करवाई गई तो आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed