{"_id":"5ce8118dbdec22073407529b","slug":"1558712767182-pathankot-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर कांग्रेस-भाजपा समर्थकों में चले दातर, 2 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश को लेकर कांग्रेस-भाजपा समर्थकों में चले दातर, 2 गंभीर
पठानकोट। मोहल्ला चार मरला क्वार्टर रामनगर में चुनावी रंजिश को लेकर कांग्रेसी व बीजेपी वर्करो में दातर चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल गणेश भोला व विजय कुमार निवासी चार मरला क्वाटर के रहने वाले हैं। घायल विजय कुमार की बाजू पर दातर लगने से हालत खराब है। घायलों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 में की है।
विज्ञापन
घायल वार्ड प्रधान गणेश भोला ने बताया कि वह वीरवार रात को ढाकी रोड से सैर कर चार मरला क्वाटर घर की ओर आ रहे थे। मोहल्ले में भाजपा वर्करों ने जीत को लेकर डीजे लगाया था। वह दोनों वहां से गुजर रहे थे कि हमलावरों ने उन पर कमेंट किए। सुनील जाखड़ की हार को लेकर बातें कीं। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो जश्न मना रहे नशे में धुत युवकों ने दातर से हमला कर दिया। हमले में विजय कुमार की बाजू पर दातर लगे। वह झगड़े को छुड़वाने आगे गए तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट की। मारपीट को देख मोहल्ला वासी इक्ट्ठे हो गए। मोहल्ला वासियों ने झगड़े को छुड़वाया और उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर थाना डिवीजन नंबरर 2 के एसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।