{"_id":"5ce2daa2bdec22072c331db4","slug":"15583710319-hoshiarpur-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के वीडियो वायरल करने पर दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर। मतदान करते समय वीडियो बनाकर वायरल करने के दो मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं। पुलिस ने एक मामले में आरोपी को नामजद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चब्बेवाल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव सिंबली के बूथ नंबर 43 के प्रीजाइडिंग अधिकारी रामजी दास ने पुलिस को बताया कि इस पोलिंग बूथ पर हरप्रीत सिंह हैप्पी ने मतदान करते समय अपना वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मेहटियाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर नई अबादी के निवासी विकास सूद ने भी इस तरह की ही एक शिकायत सी-विजिल एप पर की थी। उक्त शिकायत के आधार पर सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उसने बताया कि होशियारपुर विधानसभा में कमेटी दफ्तर टाउन हाल में बने बूथ पर किसी अज्ञात ने मतदान करते समय अपना वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।