{"_id":"5c51cfe6bdec2259c00695c0","slug":"151548865510-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनियारी की दुकान से नोट वाले हार चुरा ले गया व्यक्ति, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनियारी की दुकान से नोट वाले हार चुरा ले गया व्यक्ति, मामला दर्ज
विज्ञापन
मनियारी की दुकान से नोट वाले हार चोरी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सुजानपुर म्युनिसिपल दफ्तर मार्केट में मनियारी की दुकान से अज्ञात व्यक्ति नोट वाले हार चुरा ले गया। दुकानदार ने मामले की शिकायत दी तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहगलां गली निवासी दुकानदार कपिल देव ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे के करीब वह अपनी दुकान पर था और पानी लेने के लिए बाहर गया कि पीछे से कोई व्यक्ति उसकी दुकान से 3 नोटों के हार लेकर फरार हो गया। कपिल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान से एक 6 हजार और 5-5 हजार कीमत के दो हार चुराए हैं। उसने बताया कि कुल 16 हजार की कीमत के हार चोरी हुए हैं। वहीं जांच अधिकारी सोमदत्त ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।