{"_id":"5a676e994f1c1b9f268b6068","slug":"151516727961-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल सवार युवक शिक्षिका का पर्स छीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल सवार युवक शिक्षिका का पर्स छीन फरार
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवक टीचर का पर्स झपटकर फरार
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गिद्दड़बाहा में मंगलवार को दिन-दिहाड़े एक महिला टीचर का पर्स छीनकर तीन बाइक सवार युवक फरार हो गए। पर्स में करीब तीन हजार रुपये, आधा तोले की बालियां, मोबाइल व जरूरी कागजात थे। झपटमारों की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस को दी दरख्वास्त में महिला अमनदीप कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह वासी गिद्दड़बाहा ने बताया कि वह संत अर्जुन पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है। मंगलवार बाद दोपहर वह स्कूल से लौटते समय जैसे ही मालवा स्कूल के जूनियर विंग वाली गली में पहुंची तो उसके पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवाओं ने उसकी बाजू में टंगा पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में करीब तीन हजार रुपये, आधा तोले के बालियां, मोबाइल फोन व जरुरी कागजात थे। ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसमें काले रंग के मोटरसाइकिल पर सवार मफलरों से मुंह ढंके युवक पर्स छीनकर भागते नजर आ रहे हैं। उधर, डीएसपी राजपाल सिंह हुंदल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।