फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जमीन विवाद में गोली चलने से राहगीर घायल

जमीन विवाद में गोली चलने से राहगीर घायल

Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में गोली चलने से राहगीर घायल
जमीन विवाद में गोली चलने से राहगीर घायल
विज्ञापन

पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
स्थानीय कोटकपूरा रोड पर स्थित कोठे नारायणगढ़ में जमीन विवाद पर दो गुटों में गोली चलने से एक राहगीर गंभीर घायल हो गया। जसकरण सिंह को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने गोली चलाने वाले दिलप्रीत सिंह और उसके पिता कौर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कौर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में कोठे नारायणगढ़ निवासी जसकरण सिंह ने बताया कि वह नियमित दिनों की तरह सुबह करीब साढ़े 7 बजे शहर में दूध की सप्लाई कर अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। वह जैसे ही रास्ते में कौर सिंह के घर के पास पहुंचा तो वहां पर जमीन विवाद में कालू सिंह और कौर सिंह के परिवार के बीच बहस हो रही थी। इस दौरान कौर सिंह के बेटे दिलप्रीत सिंह ने अपनी राइफल से कालू सिंह पर फायर कर दिया, जो वहां से गुजर रहे जसकरण की पीठ पर जा लगा। इसके बाद परिवार के लोग उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जसकरन सिंह के बयान पर दिलप्रीत सिंह व कौर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कौर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


फोटो 08एफआरडीपी01
फरीदकोट में गोली लगने से घायल जसकरन सिंह से जानकारी लेते एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed