फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लूटपाट और लड़ाई झगड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लूटपाट और लड़ाई झगड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट और लड़ाई झगड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लूटपाट और लड़ाई झगड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दातर गैंग के साथ मिलकर हथियारों के बल पर करता था लूट की वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना लांबड़ा की पुलिस ने लूटपाट और लड़ाई झगड़े की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ निज्जर पुत्र गुरमीत सिंह निवासी कुराली के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्ष बाली ने कहा कि पुलिस ने दो केसों में नामजद आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ निज्जर को गिरफ्तार किया, जोकि लांबड़ा अड्डा से जालंधर जाने के लिए बस पकड़ने वाला था। पुलिस ने सिविल वर्दी में आरोपी को काबू किया। उन्होंने कहा कि आरोपी निज्जर दातर गैंग के मेंबर परगट सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र बलदेव सिंह निवासी कुराली, बूटा पुत्र मुलखराज निवासी रसूलपुर खुर्द, परमजीत उर्फ सोनू पुत्र बलदेव सिंह निवासी कुराली, जसप्रीत सिंह उर्फ वीरू पुत्र बलदेव सिंह निवासी कुराली, मनदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी कुराली के साथ गैंग बनाकर हथियारों के बल पर राहगीरों से लूट करते थे। इन सभी आरोपियों ने 27 अप्रैल 2018 को मनजिंदर सिंह निवासी रसूलपुर को घायल कर उसकी नकदी और अन्य सामान लूट कर ले गए थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी निज्जर तब बाग निकला था। उन्होंने कहा कि आरोपी निज्जर और परमजीत उर्फ सोनू के खिलाफ थाना लांबड़ा में एक ओर मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed