{"_id":"5af5cba84f1c1bd4408b4787","slug":"141526057896-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, चार जख्मी
Updated Fri, 11 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में एक की मौत, चार जख्मी
पुलिस ने आरोपी चालकों पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जिले के गांव रुकना बेगू के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह गांव जनेर में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति समेत बेटा-बेटी गंभीर जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव हाजी छीबा निवासी कश्मीर सिंह (65) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जसवीर सिंह (36) बाइक कहीं जा रहा था। गांव रूकना बेगू के पास आरोपी कुलबीर सिंह वासी तूत थाना कुलगढ़ी ने तेज रफ्तार बाइक से उसको टक्कर मार दी। हादसे में जसवीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल लेकर जाने लगे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने कश्मीर के बयान पर आरोपी बाइक चालक कुलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। मामले की तफ्तीश एएसआई बलवीर सिंह कर रहे हैं। इस तरह गांव भंगाली भाई चंद सिंह (30), अपनी पत्नी मन्नत, बेटी एकता और बेटे मनवीर सिंह के साथ बाइक पर रिश्तेदारी से होकर वापस घर लौट रहे थे। गांव जनेर के पास एक अज्ञात कार उन्हें टक्कर मार गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।