{"_id":"5accea784f1c1b693d8b45d2","slug":"141523378808-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी को नौकरी से किया बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटवारी को नौकरी से किया बर्खास्त
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवारी को किया नौकरी से बर्खास्त
सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ कर बेच दी सरकारी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने, ड्यूटी पर कोताही बरतने और ओहदे का दुरुपयोग करने के आरोप में डीसी रामवीर ने सर्कल हबीब वाला के पटवारी विजय कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। पटवारी ने पैसे लेकर जंगलात विभाग की जमीन पांच लोगों के नाम कर दी।
डीसी रामवीर ने बताया कि उन्हें जंगलात विभाग के अधिकारियों ने शिकायत दी थी कि विभागीय जमीन पर प्राइवेट लोगों का कब्जा है जिसे खाली करवाया जाए। इस मामले की जांच-पड़ताल करवाई गई। जांच में पता चला कि सर्कल हबीब वाला के पटवारी विजय कुमार ने चक सरकार (दोना जैमल सिंह वाला) में जंगलात विभाग की जमीन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर निर्मल सिंह, जसविंदर सिंह, दारा सिंह, परमिंदर सिंह व कश्मीर सिंह के नाम जंगलात विभाग की जमीन कर दी है। जमीन की गिरदावरी परमिंदर सिंह के नाम है। डीसी ने उक्त प्राइवेट लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए दफ्तर बुलाया जो नहीं आए। मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल करने के बाद पटवारी विजय कुमार को आरोपी पाया गया इसलिए डीसी ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया।