फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पैसे दोगुना करने का झांसा देकर छह लाख बीस हजार रुपये ठगे

पैसे दोगुना करने का झांसा देकर छह लाख बीस हजार रुपये ठगे

Thu, 29 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पैसे दोगुना करने का झांसा देकर छह लाख बीस हजार रुपये ठगे
पैसे दोगुना करने का झांसा देकर छह लाख बीस हजार ठगे
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पुलिस ने एक व्यक्ति से धनराशि दोगुना करने का झांसा देकर छह लाख बीस हजार की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

जगरूप सिंह पुत्र धन सिंह वासी अलीवाला थाना कुलगढ़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कहा कि आरोपी छिंदे, मनी वासी शेरखां और जिंदर सिंह वासी गुरुहरसहाए ने उसे रुपये दोगुना करने की बात कहकर उससे छह लाख बीस हजार रुपये लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने उसकी धनराशि दोगुना करके लौटाई नहीं। जब उसने आरोपियों से अपनी दी हुई धनराशि वापस करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे धनराशि देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर जगरूप सिंह ने एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। मामले की तहकीकात एसपी (डी) स्तर के अधिकारी ने की। जांच-पड़ताल में आरोपियों के खिलाफ सभी सबूत मिलने के बाद थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed