{"_id":"598b49644f1c1be7458b45aa","slug":"141502300516-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कफैड गोदाम में चौंकीदारों को बंधक बनाकर गेहूं के 495 गट्टे लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्कफैड गोदाम में चौंकीदारों को बंधक बनाकर गेहूं के 495 गट्टे लूटे
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदारों को बंधक बना गेहूं की 495 बोरी लूटी
मार्कफैड गोदाम में ट्रक पर सवार होकर आए थे 10 से 12 आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
ट्रक में सवार होकर आए 10 से 12 लुटेरों ने फरीदकोट रोड स्थित गांव संधवां के मार्कफैड गोदाम में मंगलवार रात धावा बोल दिया। लुटेरों ने गोदाम के तीनों चौकीदारों को बंधक बनाया और वहां से गेहूं की 496 बोरी ट्रक में लादकर फरार हो गए। लुटेरों के चंगुल से छूटने पर एक चौकीदार ने मार्कफैड के मैनेजर को घटना की जानकारी दी। मैनेजर में घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के पास गोदाम इंचार्ज आकाशदीप सिंह ने बयान दर्ज करवाया है कि रात के समय हाकम सिंह, सुखमंदर सिंह व बलकरण सिंह चौकीदार ड्यूटी करते है। मंगलवार को आधी रात के आसपास ट्रक में सवार होकर आए लोगों ने तेजधार हथियार दिखाते हुए तीनों चौकीदारों को बंधक बना लिया और उनके मोबाइल फोन भी छीनकर गोदाम से गेहूं की 495 बोरी ट्रक में लादकर ले गए। इस घटना के कुछ समय बाद चौकीदार सुखमंदर सिंह ने मोबाइल फोन से मार्कफैड के मैनेजर को जानकारी दी।
मार्कफैड के मैनेजर अरपिंदर सिंह ने बताया कि गोदाम से गेहूं लूटे जाने के बारे में विभाग ने पुलिस को जानकारी दे दी है। इस मामले में थाना सदर प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने कहा कि पुलिस ने विभागीय शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।