फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत, केस दर्ज

बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत, केस दर्ज

Tue, 02 Apr 2019 09:40 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत, केस दर्ज
बाइक की टक्कर से युवक की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। लाल सिंह रोड पर सोमवार शाम को सड़क हादसे के दौरान घायल 18 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे थाना सिटी साउथ के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रोहित शर्मा वासी मोगा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि वह नगर निगम में नौकरी करता है। सोमवार शाम को उनका इकलौता बेटा अनीश कुमार (18) अपने नाना-नानी को लेने के लिए लाल सिंह रोड बाईपास पर गया था। इस दौरान वह बस का इंतजार कर रहा था तो बाघापुराना की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी बाइक चालक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंभीर घायल हो जाने के कारण अनीश को मोगा से लुधियाना और फिर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां मंगलवार को उपचार के दौरान अनीश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है। वहीं बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed