फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पैरोल पर आया तस्कर नशीले टीके, नकदी व महंगी गाड़ी समेत गिरफ्तार

पैरोल पर आया तस्कर नशीले टीके, नकदी व महंगी गाड़ी समेत गिरफ्तार

Thu, 18 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पैरोल पर आया तस्कर नशीले टीके, नकदी व महंगी गाड़ी समेत गिरफ्तार
पैरोल पर आया तस्कर नशीले टीके, नकदी व महंगी गाड़ी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी, अवैध शराब, गैबलिंग के 10 केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सीआईए स्टाफ कपूरथला में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी जांच सतनाम सिंह बैंस, डीएसपी जांच मनप्रीत सिंह ढिल्लो और डीएसपी सब-डिवीजन सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि सुभानपुर रोड पर गुरुद्वारा नानकसर के पास गाड़ी की खिड़की से खाकी लिफाफा बाहर फेंका गया। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। गाड़ी चालक ने अपना नाम राकेश कुमार उर्फ केछा निवासी मोहल्ला नरोत्तम नगर कपूरथला बताया। उसके फेंके गए लिफाफे से 50 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। वहीं क्रेटा गाड़ी में से 69,500 की नकदी, आर्टिफिशियल गहने, दो मोबाइल बरामद हुए।

एसपी ने बताया कि आरोपी शहर में बड़े स्तर पर जुआ और दड़ा सट्टा का धंधा करता है। जल्द ही इसके साथी भी गिरफ्तार किया जाएंगे। इसके गैंग में शहर के एक नेता के बेटे की शमूलियत संबंधी एसपी ने कहा कि ऐसा कोई बात सामने नहीं आई है। एसपी ने कहा कि इस पर अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी, अवैध शराब तस्करी, गैंबलिंग और नाजायज असलाह रखने के दस मामले दर्ज हैं। इस समय भी वह किसी मामले में जेल से पैरोल पर बाहर आया था। दो एक्साइज एक्ट और एक धोखाधड़ी के मामले में यह पीओ चल रहा था। जांच में पता चला है कि इसके गैंगस्टरों से लिंक हैं और उनको अपने घर में पनाह भी देता है। इसके अलावा यह नशा बेचने का भी धंधा करता है। इस गिरफ्तारी से शहर में जुएं के कारोबार पर लगाम लगेगी। जल्द ही इसके साथी भी बेनकाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed